Samachar Prahari
Other

छोटा राजन गिरोह का भगोड़ा गुजरात से गिरफ्तार

Share

मुंबई, 8 अक्टूबर : पुलिस ने छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को 29 साल बाद गिरफ्तार किया. डकैती मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से वह फरार था. उसे गुजरात में उसके ठिकाने से पकड़ा गया. दोषी की पहचान 59 वर्षीय साकिर बरकली लखानी के रूप में हुई है, जो छोटा राजन गिरोह का सदस्य था और दक्षिण मध्य मुंबई के एंटॉप हिल में रहता था. लखानी और उसके गिरोह के चार साथियों ने 1994 में डकैती करने के लिए एक रियल स्‍टेट कारोबारी के कार्यालय पर धावा बोला. उन्होंने उनकी योजना को विफल करने वाली पुलिस टीम पर हमला किया. उन्हें शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया था. बाद में, मुंबई सत्र न्यायालय ने लखानी को दोषी पाया और उसे पांच साल कैद की सजा सुनाई, जबकि उसके तीन सहयोगियों को पुलिस मुठभेड़ों में मार गिराया गया था.


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर विवाद केस अपने हाथ में लिए, हाईकोर्ट के मामलों पर रोक

samacharprahari

देशमुख मामले में सीबीआई प्रमुख ‘संभावित आरोपी’ हैं: राज्य सरकार

samacharprahari

आईसीआईसीआई ने इंश्योरेंस बिजनेस की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची

samacharprahari

Leave a Comment