ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में आएगी 9 पर्सेंट की गिरावट

Share

मुंबई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में नौ प्रतिशत की गिरावट आने का पूर्वानुमान बरकरार रखा है। एजेंसी ने कहा कि वृद्धि को लेकर जोखिम कम होने की उम्मीदें हैं, लेकिन वह कोविड संक्रमण के स्थिर या कम हो जाने को लेकर अधिक संकेतों का इंतजार करेगी। इससे पहले, केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी -7.5 फीसदी रहने के आंकड़े जारी किए थे।
एसएंडपी ने एशिया प्रशांत क्षेत्र की अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में नौ प्रतिशत की गिरावट आने का पूर्वानुमान बरकरार रखा है। हालांकि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है। एसएंडपी ने कहा, ‘हमने वर्ष 2020-21 में जीडीपी में नौ प्रतिशत गिरावट और वर्ष 2021-22 में 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है। महामारी अभी नियंत्रण में नहीं है, लेकिन लोगों की आवाजाही व घरेलू खर्च में तेजी से सुधार हो रहा है। ऐसे में वृद्धि के मोर्चे पर जोखिम कम होने की उम्मीदें हैं।’
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात को लेकर अभी और संकेतों का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमण स्थिर हो गया है या कम हुआ है, इस पर भी नजर बनी हुई है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के उच्च आवृत्ति वाले आंकड़ों (मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन आदि) का भी इंतजार करेंगे। इनके बाद ही हम अपने पूर्वानुमान में बदलाव करेंगे। पिछले सप्ताह जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर सुधार दर्ज किया है।


Share

Related posts

CBSE ने पूछा-किसकी सरकार में हुए थे गुजरात दंगे? बाद में मांगी माफी!

Amit Kumar

मोदी बताएं, भारत की कितनी जमीन चीन के पास : सुब्रमण्यम स्वामी

samacharprahari

INS सिंधुध्वज ने किया नौसेना को अलविदा

Prem Chand

कबाड़ में बदले जाएंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन

samacharprahari

भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में गडकरी और चौहान को जगह नहीं

samacharprahari

पौधारोपण की जांच कराएगी राज्य सरकार

Prem Chand