ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

चार भारतीय छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता

Share

भारतीय छात्राओं में दो बहनें हैं, मैथ्स ओलंपियाड में एक अंक से रजत पदक गंवाया

मुंबई। हंगरी के एगर में आयोजित 11वें यूरोपीय मैथ्स ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सभी चार छात्राओं ने कांस्य पदक जीता है।
पिछले सप्ताह से यानी 6-12 अप्रैल 2022 के दौरान आयोजित इस स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व पुणे की अनन्या राजस रानाडे, दिल्ली की अनुष्का अग्रवाल, नासिक की सानिका अमोल बोराडे (बारहवीं कक्षा) और दिल्ली की गुंजन अग्रवाल (दसवीं की छात्रा) ने किया।
इन छात्राओं के साथ पर्यवेक्षक और लीडर्स के रूप में डॉ. अदिति सुनील फड़के (नौरोसजी वाडिया कॉलेज, पुणे), पुलकित सिन्हा (आईआईएससी, बैंगलोर) के साथ रोहिणी जोशी (आईआईटीबी, मुंबई) मौजूद थीं।
बता दें कि अनुष्का और गुंजन ने ईजीएमओ 2022 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह दोनों सगी बहनें हैं। अनन्या और अनुष्का दोनों 1 अंक से रजत पदक हासिल करने से चूक गईं। इस साल भारत ने महामारी की चुनौतियों के बीच दो साल के अंतराल के बाद इस स्पर्धा में ऑनसाइट भाग लिया।


Share

Related posts

शीर्ष सात कंपनियों की बाजार पूंजी 1.62 लाख करोड़ बढ़ी

samacharprahari

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेट्रो स्टेशन में लगी आग

Prem Chand

लेटलतीफ कर्मचारियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

samacharprahari

आजमगढ़: अगवा युवती टैक्सी स्टैंड पर मिली, आरोपी फरार

Prem Chand

गुंडा एक्ट से जुड़े मामले में यूपी सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

samacharprahari

बीपीसीएल ने ओमान रिफाइनरीज की पूर्ण हिस्सेदारी हासिल की

samacharprahari