ताज़ा खबर
Other

चलती कार में मॉडल से गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

Share

कोच्चि, 19 नवंबर 2022 । केरल पुलिस ने 19 वर्षीय एक मॉडल से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने मीडिया को बताया कि तीन युवकों और राजस्थान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

नागराजू ने कहा, “जांच शुरू हो गई है और हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह घटना कीं पूर्व नियोजित तो नहीं थी।” पीड़िता ने मीडिया को बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ गुरुवार को यहां एक होटल में डीजे पार्टी में शामिल होने गई थी।

उसने कहा, “मुझे याद है कि मैंने एक गिलास बीयर पी थी और दूसरा गिलास पीने के बाद लगा कि मैं बेहोश हो रही हूं। वे लोग मुझे गाड़ी में ले गए और मेरी महिला मित्र वहां नहीं थी। उन लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया। खाना खाने के लिए मुझे एक होटल ले जाया गया। जो कुछ हुआ, उससे मैं बहुत डर गई थी।”


Share

Related posts

कथित ड्रग्स तस्कर के साथ फडणवीस की पत्नी की तस्वीर

samacharprahari

मानवता की मिसाल: पवन एक्सप्रेस पैंट्री कार मैनेजर ने बचाई गुमशुदा बच्चे की जान

samacharprahari

बिहार के आईपीएस संभालेंगे यूपी के डीजीपी की कमान

samacharprahari

मुंबई पुलिस को यूनियन बैंक ने डोनेट किए रेनकोट

Amit Kumar

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर रास्ता रोको आंदोलन

samacharprahari

कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Prem Chand