ताज़ा खबर
Other

गुजरात में 500 डॉक्टरों ने एक साथ ली बीजेपी की सदस्यता

Share

अहमदाबाद, 8 मई 2022 । गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले रविवार को राज्य के 500 डॉक्टर बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात के सीएम भुपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। पिछले तीन दशकों से गुजरात में बीजेपी की ही सरकार रही है। इस बार चुनाव में बीजेपी के सामने कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की भी चुनौती है।

गुजरात विधानसभा में चुनावी हलचल भी तेज हो चली है। जैसा की होता रहा है चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का दौर भी तेजी से चल रहा है। क्योंकि राज्य में बीजेपी मजबूत स्थिति में है इसलिए बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं की झड़ी लगी हुई है।

गौरतलब है कि पिछले गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 49 फीसदी वोट शेयर के साथ राज्य की 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी। विपक्ष में रहने के बावजूद कांग्रेस अपने नेताओं को संभाल नहीं सकी और फिलहाल गुजरात विधानसभा में उसकी संख्या 63 पर सिमटकर रह गई है।


Share

Related posts

सुशांत केस मामला: भाजपा, संदीप सिंह और ड्रग माफिया के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है: कांग्रेस

samacharprahari

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 3545 नए मामले, 27 लोगों की मौत

Prem Chand

एनआईए ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया

samacharprahari

नए अध्यक्ष पर मंथन शुरू, सोनिया गांधी बोलीं- सब मिलकर नया प्रमुख चुनें

samacharprahari

तिहाड़ में लापता हुई अगस्ता घोटाले के आरोपी की सुरक्षा फाइल, कोर्ट सख्त

Prem Chand

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Girish Chandra