ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कोरोना की आड़ में बिचौलियों को फायदा पहुंचाने की साजिश : अखिलेश

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ बिष्ट सरकार पर कोरोना के बहाने किसानों से गेहूं की खरीद बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि बिचौलियों को फायदा पहुंचा कर गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “किसान की बर्बादी को देखने की स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री को कहां फुर्सत है? उसको राहत देने के लिए मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है। किसान की हालत यह है कि दुर्दशा पर कर्ज और तंगहाली में वह अपनी जान ही देता आया है, यही विकल्प भाजपा सरकार ने गरीब और किसान के लिए छोड़ रखा है।”
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि कोरोना काल में भाजपा सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं और वह अनिर्णय तथा जड़ता की शिकार हो गई है। कोरोना संकट के बहाने भाजपा सरकार ने किसानों से गेहूं की खरीद बंद कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार खरीद के झूठे आंकड़े पेश कर रही है। जब अधिकांश जगह क्रय केन्द्र ही नहीं खुले, जहां खुले वहां बोरों-नकदी का अभाव रहा, घटतौली और किसानों को लौटाने की खब़रें आती रहीं तो कैसे खरीद का ग्राफ चढ़ गया? किसान को अगर गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहा है, तो फिर वह आंदोलन क्यों कर रहा है? सच्चाई यह है कि किसान बाजार में 1500 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल में गेंहू बेचने को मजबूर है। मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं।”


Share

Related posts

रिलायंस ने फ्यूचर ग्रुप के साथ डील रद्द की

Prem Chand

ईडी की हिरासत में बिल्डर का बेटा

Aditya Kumar

तीन नेपाली समेत पांच ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Prem Chand

दो साल में डिफॉल्टर्स की संख्या में काफी इजाफा

samacharprahari

दुनिया के 170 देशों में 51 हजार भारतीय बच्चों का जन्म हुआ

Vinay

गैर-इस्लामिक विवाह मामले में इमरान और बुशरा बीबी को सात-सात साल की सजा

Prem Chand