ताज़ा खबर
Other

रिलायंस ने फ्यूचर ग्रुप के साथ डील रद्द की

Share

मुंबई, 23 अप्रैल 2022 । उद्योगपति मुकेश अंबानी फ्यूचर ग्रुप के साथ चल रही डील को लेकर काफी चर्चा में थे। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने शनिवार को फ़्यूचर ग्रुप के साथ 24,713 करोड़ की डील को कैन्सल कर दिया है। इस डील के कैन्सल करने के पीछे का कारण फ्यूचर ग्रुप के सिक्योर्ड क्रेडिटर्स ने इस डील के खिलाफ वोट करना बताया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा है कि “फ़्यूचर रिटेल लिमिटेड के सुरक्षित कर्ज़दाताओं ने प्रस्तावित योजना के ख़िलाफ़ वोट किया है इसलिए इस डील को लेकर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।” इससे पहले शुक्रवार को फ्यूचर ग्रुप ने जानकारी दी थी कि उसके शेयरधारकों एवं असुरक्षित ऋणदाताओं ने इस डील को अपनी स्वीकृति दे दी है, लेकिन सुरक्षित कर्जदाताओं ने इसे स्वीकृति नहीं दी है।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल के 200 बिग बाजार स्टोर का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया था। कहा जा रहा था कि रिलायंस 250 और रिटेल स्टोर्स को अपने नियंत्रण में लेलेगा और फिर रिटेल की दुनिया में बड़ा खिलाड़ी बन जाएगा। अब इस डील के कैन्सल होने से मुकेश अंबानी रिटेल की दुनिया में किंग शायद ही बन पाएं।


Share

Related posts

बेरूत के बंदरगाह पर लगी भीषण आग

samacharprahari

पत्नी और बेटी पर एसिड अटैक

Prem Chand

विदेशी कर्ज 12 साल में 84% बढ़ा, ₹3.66 लाख करोड़ से पहुंचा ₹6.74 लाख करोड़; डॉलर महंगा हुआ तो बोझ और बढ़ेगा

samacharprahari

सरकारी कोटे की दुकान को लेकर बवाल, एक की मौत, कई घायल

samacharprahari

‘कड़वी सच्चाई को झूठ के जरिए छिपाने की कोशिश’

samacharprahari

मेक इन इंडिया पर भारी चीनी आयात: $126 अरब पार पहुंचा आंकड़ा; रिकॉर्ड कस्टम्स ड्यूटी के बावजूद PLI योजना के दावों की खुली पोल

samacharprahari