ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

केनरा बैंक को 428 करोड़ रुपये की चपत

Share

धोखाधड़ी मामले में पीएसएल समूह के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएसएल समूह और उसके निदेशकों के खिलाफ केनरा बैंक के साथ 428 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी के मामले में जांच व तलाशी अभियान शुरू किया है। एजेंसी ने गुरुवार को मुंबई और गुजरात समेत सात स्थानों पर छापे मारे।

सीबीआई के अनुसार, कंपनी ने ऋण भुगतान में चूक करते हुए केनरा बैंक को कथित तौर पर 428.50 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों अशोक योगेंद्र पुंज, राजेंद्र कुमार बाहरी, चितरंजन कुमार, जगदीशचंद्र गोयल और आलोक योगेंद्र पुंज को भी मामले में आरोपी बनाया है। बैंक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली है।


Share

Related posts

सीएपीएफ में ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे अधिकारी

Prem Chand

देशमुख को झटका, याचिका खारिज

samacharprahari

सचिन पायलट के बाद संजय निरुपम पर भी हो सकती है कार्रवाई

Prem Chand

सैनिटाइज करने के बाद युवकों ने निकाली गन, लाखों की जूलरी लेकर चंपत

samacharprahari

80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, मोदी सरकार के विकास का दर्दनाक उदाहरण: कांग्रेस

samacharprahari

देश में कोरोना के 4.40 लाख केस, 14,011 मौत

samacharprahari