ताज़ा खबर
OtherPoliticsभारत

केंद्र का सहयोग, राज्य का प्रयास बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे : नीतीश कुमार

Share

कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रोजगार के लिए युवाओं को राज्य से बाहर जाने से रोकने के लिए उनकी सरकार ने नई औद्योगिक नीति तैयार की है, जिसके परिणाम आने वाले दिनों में सामने आएंगे। कटिहार और पूर्णिया में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे नीतीश कुमार ने कहा, ‘युवाओं को बिहार से बाहर न जाना पड़े, इसके लिये केंद्र सरकार ने योजना बनाई और सहयोग किया है। हमने नई औद्योगिक नीति बनाई है, जिससे प्रदेश में उद्योग के अनुकूल माहौल बनेगा। इसके तहत नई प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करने और युवाओं को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया है।’
नीतीश कुमार ने कहा, ‘अब यहीं रोजगार के अवसर पैदा होंगे, लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रोजगार की मजबूरी में किसी को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब बिहार में ही उत्पाद तैयार होंगे जिन्हें बाहर भेजा जा सकेगा। केंद्र का सहयोग और राज्य का प्रयास मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे।’ राजद नेता तेजस्वी यादव के युवाओं को 10 लाख रोजगार देने के वादे पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को समझ में कुछ नहीं आता और ऐसे लोग काम भी नहीं करते, केवल जुबान चलाते हैं।’सीएम ने कहा कि तब राज्य का बजट 24 हजार करोड़ रूपये से भी कम था जो आज बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये हो गया है और प्रदेश की विकास दर 12.8 प्रतिशत है।’


Share

Related posts

केंद्र को कोसना बंद करे आघाड़ी सरकार, विकास के काम करेः चंद्रकांत पाटिल

samacharprahari

गंगा पुनरोद्धार: विश्‍व बैंक 40 करोड़ डॉलर उपलब्‍ध कराएगा

samacharprahari

गडकरी बोले- वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में मुंह छिपाता हूं, दुनिया में सड़क हादसों का सबसे गंदा रिकॉर्ड हमारा; देश में एक्सीडेंट कम होने के बजाय बढ़े हैं

Prem Chand

खरगोन की हिंसा पर बोले राउत- देश तोड़कर चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी

Prem Chand

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता एनपीए, बेरोजगारी और मुद्रास्फीति चिंता का मुद्दाः रिपोर्ट

samacharprahari

खुदरा मंहगाई दर में थोड़ी राहत

Prem Chand