ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

ऑक्सीजन प्लांट केस में पहली गिरफ्तारी, आदित्य ठाकरे का करीबी BMC ठेकेदार गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कोविड ऑक्सीजन प्लांट मामले में आरोपी बीएमसी ठेकेदार रोमिन छेड़ा को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में ये पहली बड़ी गिरफ्तारी है। छेड़ा को आदित्य ठाकरे का करीबी बताया जा रहा है।

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना के दौरान ऑक्सीजन प्लांट घोटाले के अलावा बॉडी बैग घोटाला, खिचड़ी घोटाला और रेमडेसिवीर घोटाला सामने आया था।

ऑक्सीजन प्लांट के लिए 140 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया था, जिसका कॉन्ट्रैक्ट रोमिन छेड़ा को मिला था। बताया जा रहा है कि इसमें से महज 38 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए थे, जबकि  102 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए गबन किया गया।

रोमिन पर बुधवार रात ही मुंबई के नवघर पुलिस स्टेशन में किरीट सोमैया की शिकायत के बाद FIR दर्ज करवाई गई थी, जिसे गुरुवार ही EOW को ट्रांसफर कर दिया गया था। रोमिन से कल से EOW पूछताछ कर जा रही थी, लेकिन वह मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सही जवाब नहीं दे रहा था।
सोमैया ने मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराने के बाद रोमिन की शिकायत ED में भी की है। अब इस मामले में EOW द्वारा हुई गिरफ्तारी के बाद ED की भी एंट्री सभव है।

बॉडी बैग घोटाले की जांच कर रही है ED

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)म हामारी के दौरान एक साल के अंतराल में बीएमसी द्वारा दो अलग-अलग दरों पर बॉडी बैग की खरीद की जांच कर रही है।  बॉडी बैग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त (परियोजना) पी वेलरासु का बयान दर्ज किए थे।


Share

Related posts

बजट से 4 दिन पहले बाजार में हाहाकार

samacharprahari

कूटनीतिक टकराव हुआ तो थम सकती है देश की डिजिटल सांस

samacharprahari

नक्सली मुठभेड़ में एक ढेर

samacharprahari

पुतिन का दिमाग’ रूसी राष्ट्रवादी विचारक डुगिन की बेटी की कार धमाके में मौत

samacharprahari

जुआ गिरोह का सरगना अबू धाबी में गिरफ्तार

Prem Chand

केंद्र के इशारे पर महाराष्ट्र की ‘सेंट्रल’ सरकार ने लिए आठ फैसले

samacharprahari