ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को हराया

Share

ढाका। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 के एक मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 गोल से हरा दिया।

भारत ने तीसरे क्वॉर्टर तक जबरदस्त खेल दिखाते हुए दो गोल दागे, जबकि पाकिस्तान ने पहला गोल लगाने में कामयाबी हासिल की। मैच के चौथे क्वॉर्टर में तीसरे गोल के साथ भारत ने यह मुकाबला  3-1 स्कोर के साथ जीत लिया। हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो गोल दागे, जबकि आकाशदीप ने एक गोल लगाया।

हरमनप्रीत ने लगाया पहला गोल
बुधवार के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 9-0 गोल से बुरी तरह हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में पहला गोल मनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।  भारत को हालांकि कई मौके मिले, लेकिन गोल में नहीं बदल पाया। हाफ टाइम तक भारत 1-0 गोल से आगे था।

तीसरे क्वॉर्टर में भारत की जीत पक्की
तीसरे क्वॉर्टर में भारत के लिए दूसरा गोल आकाशदीप सिंह ने लगाया। उन्होंने 42वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाड़ी जूनैद मंजूर ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा। 54वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह ने जबरदस्त हिट लगाते हुए गेंद को पोस्ट में डाल दिया।


Share

Related posts

पाक की नापाक हरकत, ड्रोन हमले का प्रयास नाकाम

samacharprahari

बिष्ट सरकार ने जारी किए अपराध के 9 वर्षों के आंकड़े, जबरदस्त सुधार का दावा

samacharprahari

ओडिशा में समुद्री तूफान की चेतावनी

samacharprahari

27 साल बाद आया अदालत का फैसला, लकड़ी चोरी के मुकदमें में मिली एक दिन की जेल

samacharprahari

मुंबई टिकट चेकिंग स्टाफ ने नाबालिग को बचाया

samacharprahari

निजीकरण से पहले बीपीसीएल की कर्मचारियों को वीआरएस की पेशकश

samacharprahari