ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

एनसीबी ने ड्रग केस में इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया

Share

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, कासकर को 15 किलोग्राम मादक पदार्थ हशीश को जब्त किए जाने के संबंध में अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने 2017 में, कासकर को ठाणे जिले में वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय लाया गया। हाल ही में एनसीबी ने नागपाड़ा में एक मादक पदार्थ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसे दाऊद इब्राहिम का एक सहयोगी चलाता था।


Share

Related posts

28 मार्च तक ED की हिरासत में भेजे गए सीएम केजरीवाल

Prem Chand

सिटी बैंक समेटेगा भारत से कारोबार, 4 हजार नौकरियों पर खतरा

samacharprahari

बंगाल में बीजेपी का सीएए मिशन: बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता दिलाने के लिए 1000 कैंप

samacharprahari

अमृतकाल: भारत में बढ़ती असमानता ने तोड़ा ब्रिटिश राज का भी रिकॉर्ड: टॉप 1% के पास 40% संपत्ति, गडकरी ने जताई चिंता

samacharprahari

जातिगत जनगणना पर अखिलेश को मिला मायावती का साथ

samacharprahari

आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अधिकारी निलंबित

samacharprahari