ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

एच-1बी वीजा से धोखाधड़ी मामले में भारतीय अरेस्ट

Share

करीब 2 करोड़ डॉलर के घोटाले का है आरोप, हो सकती है 10 साल की जेल

वाशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय को वीजा के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति पर आरोप है कि उसने वीजा को पाने के लिए धोखाधड़ी और फर्जीवाडा किया। इस वीजा का इस्तेमाल करके उसने विदेशियों को अमेरिका आने के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी अमेरिका के संघीय अभियोजक की ओर से दी गई है।
अभियोजक ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आशीष साहनी नाम का व्यक्ति भारतीय मूल का है। अभियोजकों ने बताया कि साहनी ने एच-1 बी वीजा प्राप्त करने के लिए फर्जी तरीके से आवेदन जमा किये और उसके लिए चार अलग – अलग कंपनियों का इस्तेमाल किया। अभियोजकों ने यह भी कहा कि साहनी पर वीजा के साथ धोखाधड़ी करने और उससे वितीय लाभ लेने के लिए 6 धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
जांच में पाया गया कि आशीष साहनी ने वर्ष 2011 से वर्ष 2016 के बीच अमेरिका में रहकर करीब दो करोड़ दस लाख डॉलर का फायदा उठाया। अमेरिकी कानून के मुताबिक अगर आशीष साहनी को इन मामलों में कोर्ट के द्वारा आरोपी बनाया जाता है तो उसे 10 साल जेल में गुज़ारने पड़ सकते हैं।
वाशिंगटन डीसी से सटे वर्जीनिया उपनगरीय इलाके में रहने वाले 48 वर्षीय आशीष साहनी ने दूसरों के वीजा आवेदन पत्र में कहा था कि ये व्यक्ति अमेरिका में एक विशेष काम करेगा, जबकि असलियत में उसके आवेदन में भरी गयी ऐसी कोई नौकरी मौजूद ही नहीं थी।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी पिछले ही दिनों वीजा से जुड़े कई नियमों में काफी बदलाव किये हैं। इन नियमों के अनुसार भारतीयों को दिया जाने वाला एच -1 बी वीजा पर भी अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 


Share

Related posts

भाजपा-शिंदे गुट ने शुरू किया महाराष्ट्र में ‘मिशन 48’

samacharprahari

ईडी ने ओशिवारा प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी करनेवाले बिल्डर को अरेस्ट किया

samacharprahari

पाठक जी पढ़ाते रहे ईमानदारी का पाठ, उनके DEO के पास मिली अकूत संपत्ति

samacharprahari

एनआईए ने छापेमारी के बाद ‘टैल्क मिश्रित मादक पदार्थ’ जब्त किया

samacharprahari

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025: यूपी सबसे ‘उदास’, हिमाचल-उत्तराखंड सबसे खुशहाल

samacharprahari

भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होकर उभरेगी

samacharprahari