ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

एचडीआईएल के प्रवर्तकों की 77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Share

ईडी ने मनी लांड्रिंग जांच के मामले में की कार्रवाई

मुंबई। एचडीआईएल के प्रवर्तक राकेश वाधवान और सारंग वाधवान की संलिप्तता वाले एक कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
ईडी ने कहा है कि सनलाइट हाउसिंग डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड (एसएचडीपीएल) के खिलाफ कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया है। यह आदेश मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।
ईडी ने कहा है कि कुर्क की गई संपत्ति पांच वाणिज्यिक संपत्तियों के रूप में हैं। ये संपत्तियां अंधेरी (पूर्व) में कालेडोनिया बिल्डिंग, मुंबई में 32,300 वर्ग फुट क्षेत्र और 3,960 वर्गफुट (प्रत्येक) के दो आवासीय फ्लैट के रूप में हैं। ये फ्लैट मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित अटलांटिस बिल्डिंग में स्थित हैं। इसके अलावा 1.40 करोड़ रुपये की नकद राशि भी इसमें शामिल है। ईडी का यह मामला यस बैंक द्वारा मंजूर किये गये 200 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी से जुड़ा हुआ है। यह कर्ज एक कंपनी मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को मंजूर किया गया था। कर्ज के लिये जो वजह बताई गई थी वह फर्जी थी।
जांच एजेंसी ने कहा कि राकेश और सारंग वाधवान ने इन संपत्तियों को बहुमत शेयरधारकों की सहमति के बिना अवैध रूप से बेचकर मैक स्टार मार्केटिंग प्रा. लि. के साथ धोखाधड़ी की है। मैक स्टार मार्केटिंग प्रा. लि. में डीई शॉ समूह की 83.96 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन संपत्तियों की बिक्री के लिये काई धन नहीं लिया गया जिससे कि मैक स्टार को नुकसान पहुंचा। ईडी ने इससे पहले इस मामले में कुछ अन्य संपत्तियों को भी कुर्क किया था। ईडी की ताजा कार्रवाई से कुर्क की गई संपत्ति का कुल मूल्य 147.49 करोड़ रुपये हो गया है।


Share

Related posts

शेयर बाजार : छह महीने में 11 हजार अंक की उछाल, 37 लाख करोड़ पूंजीकरण में बढ़त

Prem Chand

मनु ने रचा इतिहास, शूटिंग में मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला; ब्रॉन्ज पर लगाया निशाना

Prem Chand

अखिलेश ने चुनाव आयोग का बताया उम्मीद की किरण

samacharprahari

एनएसई को-लोकेशन घोटाले में नया मामला दर्ज

samacharprahari

भारत में वायु प्रदूषण के कारण 1,00,000 लोगों की अकाल मृत्यु हुई – शोध

Prem Chand

रिलायंस रिटेल के विदेशी पार्टनर ने दो साल में छोड़ दिया साथ !

samacharprahari