पश्चिम दिल्ली, 12 अक्टूबर 2023 : राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वारदात सामने आया है. जहां लड़की को चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से दोनों एक दूसरे को जानते थे. आरोपी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. जानकारी के मुताबिक 22 साल की चंद्रिका मलिक कैब में बैठकर इंटरव्यू देने जा रही थी. इसी दौरान आरोपी भी कैब में बैठ गया और जेब से चाकू निकाला और लड़की पर ताड़बतोड़ वार करने शुरू कर दिए. इस घटना को देखकर कैब ड्राइवर डर गया और कैब छोड़कर भाग गया. इसके बाद आरोपी लड़के ने कैब से निकलकर भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घायल चंद्रिका को एम्स के टॉमा सेंटर में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पिछले पोस्ट
