ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरभारतमूवीराज्यलाइफस्टाइल

इहां फूंकाई में टाइम ना लगी..डायरेक्ट स्वर्ग जइबाः रवि किशन

Share

गोरखपुर। भाजपा सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राप्ती घाट पर मरने वाला सीधे स्वर्ग जाएगा, अंतिम संस्कार के समय जलने पर आनंद आएगा। उनके इस वक्तव्य पर कार्यक्रम में मौजूद सीएम आदित्यनाथ समेत सभी लोग हंसने लगे। मुख्यमंत्री ने तो सिर पर अपना हाथ भी रख लिया। गोरखपुर के राप्ती तट पर आदित्यनाथ ने हाल ही में घाटों का लोकार्पण किया था। रवि किशन ने कहा कि राप्ती घाट पर पहले क्या होता था, सबको पता है। सुबह-सुबह लोग यहां आ जाते थे। लेकिन अब यहां जो माहौल बना है, यहां अगर आपकी मृत्यु होती है तो आप डायरेक्ट स्वर्ग में जाएंगे। यहां जब आप जलाए जाओगे। कितना आनंद आएगा, यहां जलने में। अत्याधुनिक है एकदम और इलेक्ट्रिक वाला है। इसलिए फूंकाई में टाइम ना लगी..डायरेक्ट स्वर्ग जइबा..। लेकिन स्वर्ग वही जाएगा, जो यहां सुबह-सुबह पैखाना नहीं करेगा।


Share

Related posts

आरबीआई के फैसले से होम लोन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: हीरानंदानी

samacharprahari

एनडीपीएस एक्ट के तहत रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, 14 दिन की जेल

samacharprahari

मनु ने रचा इतिहास, शूटिंग में मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला; ब्रॉन्ज पर लगाया निशाना

Prem Chand

गाजियाबाद से कार चुराई, नोएडा में रिश्‍वत में दे दी

Vinay

इनकम टैक्स के बाद जीएसटी में राहत की उम्मीद

Prem Chand

यूपी बजट सत्र: वापस जाओ… के नारों और हंगामे के बीच राज्यपाल ने कहा- राम राज्य आया है

samacharprahari