ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

इस साल 9,000 ट्रेन सेवाएं रद्द

Share

तीन महीने में ही 1,934 ट्रेनों को किया गया कैंसिल

मुंबई। रेलवे ने इस साल लगभग नौ हजार ट्रेन सेवाओं को निरस्त किया है, जिसमें से 1,900 से अधिक ट्रेन सेवाएं, पिछले तीन महीने के दौरान कोयले के परिवहन के कारण रद्द की गई हैं। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह आंकड़ा सामने आया है।
आरटीआई के तहत चंद्रशेखर गौर को रेलवे ने बताया कि मरम्मत या निर्माण कार्य के लिए जहां 6,995 ट्रेन सेवाओं को रद्द किया गया है, तो वहीं मार्च से मई के बीच कोयले के परिवहन के कारण 1,934 सेवाओं को रद्द किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि बिजली की कमी के कारण रेलवे को यात्री सेवाओं की बजाय कोयले के परिवहन को तरजीह देनी पड़ी।

आरटीआई के अनुसार, जनवरी से मई के बीच रेलवे ने 3,395 मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं, जबकि इस दौरान 3,600 यात्री ट्रेन सेवाओं को भी मरम्मत या निर्माण कार्य के चलते रद्द किया गया।

अधिकारी का कहना है कि अगले कुछ साल में रेलवे को 58 बेहद आवश्यक और 68 अहम परियोजनाओं को पूरा करना है, जिनकी लागत 1,15,000 करोड़ रुपये है। इसलिए रेलवे के नेटवर्क पर मरम्मत और निर्माण कार्य को प्राथमिकता से किया जा रहा है।


Share

Related posts

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 120 की मौत

samacharprahari

पाकिस्तान में बम धमाके में दो सैनिकों की मौत

Prem Chand

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कारोबारी

samacharprahari

कॉमनवेल्थ गेम्स में फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान!

Prem Chand

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जीएन साईबाबा को माओवादियों से संबंध रखने के मामले में किया बरी

samacharprahari

सुमना हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हुई

samacharprahari