ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेसराज्य

आईपीओ न मिलने पर अब चार दिन में मिलेगी रकम

Share

सेबी ने निवेशकों का पैसा लौटाने की समय-सीमा घटाई
मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों का पैसा लौटाने की समय-सीमा कम करते हुए चार दिन करने का निर्णय किया है। इसके तहत अगर निवेशक को न्यूनतम संख्या में संबंधित शेयर नहीं मिलता है या निर्गम जारी करने वाला शेयर बाजारों से सूचीबद्ध होने या कारोबार की मंजूरी प्राप्त करने में विफल रहता है, उसे ऐसी स्थिति में निवेशकों का पैसा चार दिन में ही लौटाना होगा। फिलहाल निवेशक को न्यूनतम अभिदान (शेयर) नहीं मिलने पर निर्गम जारी करने वाले को पूरा पैसा निर्गम बंद होने के15 दिन के भीतर लौटाना होता है। सार्वजनिक निर्गम में सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एएसबीए (एप्लीकेशन सपोर्टेड बाई ब्लॉक्ड एमाउंट) अब अनिवार्य है। इस व्यवस्था के तहत आवेदन राशि का हस्तांतरण नहीं होता, बल्कि उसे निवेशक के खाते में ‘रोक कर रखा जाता है।’ शेयर आबंटन होने के बाद ही राशि ली जाती है। इसके अलावा सार्वजनिक निर्गम में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) व्यवस्था के बाद अगर मध्यस्थ एएसबीए खाते में संबंधित राशि को निर्गम बंद होने की तिथि से चार कार्य दिवस के भीतर मुक्त नहीं करते हैं , तो वे निवेशकों को क्षतिपूर्ति के लिए जवाबदेह होंगे।


Share

Related posts

राणा कपूर के बैंक खातों पर लगी रोक हटेगी

Vinay

एनपीसीएल के सब स्टेशन में भीषण आग

samacharprahari

नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, EVM से ही होगा मतदान, सुप्रीम कोर्ट में VVPAT से संबंधित सभी याचिकाएं खारिज

samacharprahari

केयर्न ने 176 करोड़ की भारतीय संपत्ति सीज की

Prem Chand

छह महीने में 87 हजार भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता

samacharprahari

टोक्यो ओलिम्पिक खेल स्थगित होने की आशंका

samacharprahari