ताज़ा खबर
क्राइम

अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

Share

सात जिंदा कारतूस और कार जब्त 

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई कि 25 नवंबर की शाम  19.35 बजे हफ्ता (रंगदारी) निरोधक दस्ता गश्त पर था। उसी समय सहायक पुलिस निरीक्षक एस.के. गोरे और सहायक पुलिस उप निरीक्षक बाबर की टीम को एक सूचना मिली थी।
टीम ने मानपाड़ा के पास तातानाका के पास जाल बिछाकर आरोपी सुरेंद्र पांडुरंग पाटील (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 जिंदा कारतूस और मर्सिडीज बेंज कार को जब्त कर लिया । उसके खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 3, 25 (1बी)(ए) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (1),135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक एस.के. गोरे कर रहे हैं।


Share

Related posts

दिल्ली बम ब्लास्ट: स्पेशल सेल या एनआइए को केस किया जा सकता है ट्रांसफर

Prem Chand

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, देश भर में सीबीआई ने मारे छापे

samacharprahari

इंडियन म्यूजियम के अंदर एके-47 से फायरिंग

Prem Chand

सुरक्षा बलों पर हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी को 10 साल की कैद 

samacharprahari

सबरीमाला सोना चोरी मामला: SIT की कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी के आवास और बेल्लारी की ज्वैलरी शॉप पर छापेमारी

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले वकील की सदस्यता छीनी गई

samacharprahari