ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबर

अरब सागर में लाइबेरिया के जहाज के अपहरण की कोशिश, भारतीय नेवी ने की नाकाम

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक मालवाहक जहाज के अपहरण के प्रयास को नाकाम कर दिया। मालवाहक जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। नेवी के मार्को ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें 15 भारतीय भी शामिल हैं।

इस जहाज ने यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था कि 04 जनवरी 2024 की शाम को लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने जहाज पर हमला कर दिया है। इस सूचना के बाद इंडियन नेवी को भेजा गया।

 

इंडियन नेवी ने एक एमपीए लॉन्च किया। विदेशी जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को भी डायवर्ट किया गया। नेवी ने 05 जनवरी की सुबह इस जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए क्रू के साथ संपर्क स्थापित किया।

 

अमेरिकन नेवी की सेंट्रल कमांड के अनुसार, नवंबर से अब तक लाल सागर इलाके में करीब दो दर्जन मर्चेंट शिप पर अटैक हुए हैं। इसमें एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इन अटैक को देखते हुए भारतीय नौसेना ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में तैनाती बढ़ा दी है। नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही वॉरशिप पर तैनात मरीन कमांडो भी अदन की खाड़ी के पास जहाजों को रोककर रेंडम चेकिंग कर रहे हैं।


Share

Related posts

सरकार बताए, फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट गुजरात में कैसे गया?

samacharprahari

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

samacharprahari

ऑपरेशन विस्फोटक मुक्त बन्दरगाह का सफल संचालन

samacharprahari

अगले महीने तक अंधेरी स्टेशन पर तेजस एक्सप्रेस का अस्थायी हॉल्ट

samacharprahari

सैनिटाइज करने के बाद युवकों ने निकाली गन, लाखों की जूलरी लेकर चंपत

samacharprahari

जेट फाउंडर के प्रमुख गोयल को नहीं मिली राहत, बेल याचिका HC से खारिज़

samacharprahari