ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

Share

न्यूयॉर्क। अमेरिका में तूफान इडा के कारण अचानक आई बाढ़ से न्यू जर्सी और न्यू यॉर्क राज्यों में भारतीय मूल के चार लोगों की मौत हो गई। तूफान इडा ने लुइसियाना के पोर्ट फोरचोन में 29 अगस्त को दस्तक दी थी। यह राज्य में तूफान कैटरीना (2005) के बाद आया, अब तक दर्ज दूसरा सबसे विनाशकारी तूफान था।

पैच.कॉम की खबर के अनुसार, एडिसन के रहने वाले धनुष रेड्डी (31) पिछले सप्ताह साउथ प्लेनफील्ड में बाढ़ में फंस गए और संतुलन बिगड़ने पर 36 इंच चौड़े सीवर पाइप में गिर जाने से उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पाइप में दो लोग बह गये। एक को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका। बाद में अधिकारियों को कुछ मील दूर रेड्डी का शव मिला।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, क्वीन्स स्थित घर में परिवार के चार सदस्य बाढ़ के पानी से बाहर निकलने की कोशिश में बहने लगे। परिवार के बुजुर्ग दामेश्वर रामस्क्रीट्स ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी तारा का हाथ पकड़कर उन्हें बचाने की कोशिश की। वह तो बच गये, लेकिन तारा और उनके 22 साल के बेटे निक डूब गये।

भारतीय मूल की सॉफ्टवेयर डिजाइनर (46) मलाथी कांचे अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ कार से घर लौट रही थीं। उनका वाहन न्यू जर्सी के पास ब्रिजवाटर में फंस गया। कांचे की मित्र मानसी मागो ने बताया कि कांचे बाढ़ के पानी में बह गईं। शुक्रवार को उनकी मौत की पुष्टि हुई।


Share

Related posts

राज्यों की हालत खस्ता, जीएसटी कलेक्शन में 3 लाख करोड़ की कमी से मुसीबत

samacharprahari

मतदान खत्म, महाराष्ट्र की सियासत में क्या होगा बड़ा उलटफेर!

Prem Chand

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ‘पॉड होटल’, मिलेगी जापान-सिंगापुर जैसी सुविधा

Aditya Kumar

हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है : राहुल गांधी

Prem Chand

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़, नौ गिरफ्तार

samacharprahari

हिंसा के बाद प्रमुख किसान नेताओं पर एफआईआर

samacharprahari