ताज़ा खबर
OtherPoliticsदुनिया

अफगानिस्‍तान के बामियान शहर में विस्‍फोट से 17 लोगों की मौत, 50 घायल

Share

काबुल। अफगानिस्‍तान के बमियान शहर में मंगलवार को हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 50 घायल हो गए हैं। यह इलाका अफगानिस्‍तान के सबसे सुरक्षित प्रांतों में से एक है। स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए एक न्यूज चैनल ने बताया कि बमियान प्रांत के केंद्र बामियान शहर में एक स्थानीय बाजार में विस्फोट हुआ। अब तक किसी ने विस्‍फोट की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

सूत्रों से पता चला है कि बामियान सबसे सुरक्षित प्रांतों में से एक है और हर साल यहां हजारों पर्यटक आते हैं।अफगानिस्तान में क्षेत्रीय सहयोग पर बैठक के दौरान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने यह दोहराते हुए कहा कि स्थायी शांति बनाने के लिए एक मजबूत क्षेत्रीय सहमति आवश्यक है। अफगानिस्तान को मदद करने वाले उपायों पर राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्रीय सहयोग और कनेक्टिविटी पर क्षेत्रीय नेताओं के बीच आम सहमति का लाभ उठाते हुए शांति और समृद्धि के लिए सहयोग और समर्थन पर राजनीतिक सहमति बनानी होगी। इसके लिए एक प्रक्रिया और रणनीति विकसित करना होगा। यह बात उन्‍होंने अफगानिस्तान और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए एक निवेश कार्यक्रम कही।


Share

Related posts

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में तीसरी बार पहुंची टीम इंडिया

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 8

samacharprahari

केजरीवाल पर तीसरी बार हमला

Prem Chand

रसिया दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

Vinay

पिछले सात वर्षों में मुंबई में 3945 इमारतें गिरी, 300 लोगों की मौत और 1146 घायल

Prem Chand

मुंबई–ठाणे में भारतीय सेना की भर्ती रैली संपन्न, 10 हजार से अधिक युवाओं की हुई स्क्रीनिंग

samacharprahari