ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Share

मुंबई। धारावी में 19 साल की एक युवती का कथित तौर पर अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का
मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की 27 जनवरी से ही लापता थी।

परिजन का आऱोप है कि उन्होंने धारावी पुलिस में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में लापरवाही बरती। हालांकि दबाव पड़ने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद एक आरोपी की निशानदेही पर 29 जनवरी की रात को पुलिस ने गोराई से लड़की को बरामद किया।

लड़की का कहना है कि सायन में चार लड़कों ने उसके मुंह पर स्प्रे मारकर उसका अपहरण कर लिया। उसे यह लोग नवी मुंबई में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वह गोराई कैसे पहुंची, इसकी उसे जानकारी नहीं है। परिजन ने गंभीर हालत में लड़की को पुलिस की मदद से 30 जनवरी को सायन अस्पताल में भर्ती कराया है।

धारावी पुलिस का कहना है कि इस मामले में सायन और वाशी पुलिस भी मामले की जांच करेगी। यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।


Share

Related posts

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 35 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास

samacharprahari

चार्ली जाविस को JPMorgan धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराया गया

samacharprahari

केरल और बंगाल में एनआईए की रेड, अलकायदा से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

samacharprahari

कानपुर में हिंसाः नमाज के बाद पथराव और फायरिंग

samacharprahari

JEE-NEET के छात्रों के लिए रेलवे चलाएगी 46 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

samacharprahari

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम को झटका, कोर्ट ने जमानत की खारिज

Amit Kumar