ताज़ा खबर
Otherऑटोटेकबिज़नेस

यूनियन बैंक ने आईटी इंटिग्रेशन पूरा किया

Share

मुंबई। सरकारी बैंक-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने तीन बैंकों के समामेलन की प्रक्रिया के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ राजकिरण राय ने कहा कि आईटी इंटिग्रेशन के साथ आंध्रा बैंक (सर्विस ब्रांच और स्पेशलाइज्ड ब्रांच सहित) की सभी शाखाएं पूरी तरह से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एकीकृत हो गई हैं। इससे पहले नवंबर 2020 में बैंक ने पूर्ववर्ती कॉर्पोरेशन बैंक के साथ इंटिग्रेशन पूरा किया था। संपूर्ण आईटी इंटिग्रेशन पूरा होने के बाद पूर्ववर्ती आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के सभी ग्राहक सफलतापूर्वक रिकॉर्ड समय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीबीएस में स्थानांतरित हो गए। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस, एफआई गेटवे, ट्रेजरी और स्विफ्ट को सफलता पूर्वक रोलआउट कर दिए जाने के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं और डिलीवरी चैनलों में आसानी से लेन-देन कर सकेंगे।


Share

Related posts

पीएनबी बैंक का ग्लोबल व्यापार 12.20 लाख करोड़

samacharprahari

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

हावड़ा में ‘ऑपरेशन लोटस’ हुआ बेनकाब

samacharprahari

महाराष्ट्र में खसरे के 8 संदिग्ध मरीज़ों की मौत, अब तक 503 मामले दर्ज

Prem Chand

2024 में अरबपतियों की संपत्ति तीन गुना तेजी से बढ़कर $2 ट्रिलियन हुई: ऑक्सफैम

samacharprahari

कोविड-19 के बाद आवागमन व्यवहार में भारी बदलाव दिखाई दिया : पुरी

Prem Chand