ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

बेरूत के बंदरगाह पर लगी भीषण आग

Share

Iतेल और गैस के वेयरहाउस में विस्फोट से लगी आग

बेरूत। बेरूत के एक बंदरगाह पर भीषण आग लग गई है। चारों तरफ काला धुंआ फैल गया। आग भी भयंकर लपटे उठती दिखीं। लेबनान आर्मी की ओर से कहा गया है कि बंदरगाह के पास ऑइल और गैस के एक वेयरहाउस में अचानक विस्फोट हो गया। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आर्मी ने बंदरगाह परिसर को खाली करवाने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले अगस्त महीने में भी बेरूत में भीषण विस्फोट हुआ था। इस घटना में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई थी और चार हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

 


Share

Related posts

भारत की नई हाइपरसोनिक मिसाइल रुद्रम-4: DRDO की बड़ी कामयाबी

samacharprahari

बैंकॉक के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से तीन की मौत

Prem Chand

अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

samacharprahari

अजीत पवार विमान हादसा: व्यवस्था की ‘लापरवाही’ या प्रशासनिक चूक? AAIB रिपोर्ट का बड़ा खुलासा

samacharprahari

इटारसी में पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा

Vinay

मिड डे मील पर करोड़ों खर्च, बच्चे खा रहे नमक–चावल

Vinay