ताज़ा खबर
Other

बिहार के पश्चिम चंपारण में 4 नक्सली ढेर, एक इंस्पेक्टर हुआ घायल

Share

पश्चिम चंपारण । बिहार के पश्चिम चंपारण में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं. पश्चिम चंपारण के बगहा एरिया में एसएसबी और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में नक्सलियों को मार गिराया गया है.

सशस्त्र सीमा बल के आईजी ने मुठभेड़ के बाद में कहा कि इस ऑपरेशन में एक इंस्पेक्टर घायल हुआ है. ऑपरेशन के दौरान इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लगी है. उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं. क्षेत्र में अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है.

इससे पहले पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था. यह एनकाउंटर एटापल्ली तहसील के एक जंगली इलाके में हुआ था.

गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत सी-60 कमांडो का एक दस्ता हेडरी उप विभाग के अंतर्गत आने वाले गट्टा क्षेत्र के एलदड़मी जंगल परिसर में गश्ती पर निकला था लेकिन इस बीच घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दी. इस दौरान एक नक्सली मारा गया


Share

Related posts

जज साहब ने कहा – लड़की खुद रेप की जिम्मेदार

samacharprahari

आईसीआईसीआई से धोखाधड़ी करने पर कार्वी पर केस दर्ज

Prem Chand

1.34 लाख पर मामले दर्ज, 8 करोड़ का दंड वसूले

samacharprahari

यूपी पेपर लीक केस में दो ‘मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Prem Chand

मॉनसून सत्र का पहला दिन, 12 विधायक एक साल के लिए निलंबित

samacharprahari

महाराष्ट्र के विधायकों को मिलेंगे 4 करोड़, विकास निधि में बढ़ोतरी

samacharprahari