ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

पूर्व बीडीसी सदस्‍य की हत्‍या, दारोगा गिरफ्तार

Share

कानपुर। उत्तर प्रदेश के घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में एक पूर्व बीडीसी सदस्‍य की हत्‍या के आरोप में पुलिस उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह यादव समेत दो अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व बीडीसी सदस्‍य की कथित तौर पर खाकी पहने कुछ लोगों और उनके साथियों द्वारा गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्‍तव ने शनिवार को बताया कि मरने वाले की पहचान घाटमपुर के भदरस निवासी पप्‍पू बाजपेयी (45) के रूप में हुई है। पप्‍पू शुक्रवार की शाम को ताश खेल रहा था। स्‍थानीय ग्रामीण दुर्गा सिंह ने अपने साथ किसी काम के लिए उसे लेकर गया था, बाद में उसकी लाश खेत में पाई गई।
कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने पूर्व बीडीसी सदस्‍य पप्‍पू बाजपेयी की हत्‍या में पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमवीर सिंह यादव की गिरफ़्तारी की पुष्टि की। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना स्‍थल से 0.38 बोर के कारतूस की बरामदगी ने बीडीसी सदस्‍य की हत्या में उपनिरीक्षक के शामिल होने का संकेत दिया। उन्‍होंने बताया कि उपनिरीक्षक की 0.38 बोर की सर्विस रिवॉल्‍वर भी जब्त की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि उप निरीक्षक की रिवॉल्‍वर का हत्‍या में प्रयोग हुआ या नहीं, इसे बैलेस्टिक जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।


Share

Related posts

ओबीसी आरक्षण: न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आंकड़े देने का निर्देश दिया

samacharprahari

विशेष संपादकीय: “लॉबिंग से खरीदी गई लेजिटिमेसी: संघ के शताब्दी वर्ष में वाशिंगटन के ‘किराए के कलमकार’?”

samacharprahari

17 राज्यों को जारी किया गया 9871 करोड़ का राजस्व घाटा अनुदान

samacharprahari

यूपी एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

Prem Chand

HZL डील में सुप्रीम कोर्ट का संदेह?

samacharprahari

भारत साकार करेगा टूरिज्म सेक्टर का विजन 2035

Prem Chand