ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

अखिलेश बोले- ‘भाजपा और बसपा के गठबंधन का पर्दाफाश करने के लिए किया था निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन’

Share

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएसपी अध्यक्ष मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अंदरूनी गठबंधन को जनता के सामने लाने के लिए ही उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया था।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सोच के लोगों का मानना था कि निर्दलीय प्रत्याशी को सपोर्ट करेंगे, तभी जनता को पता चलेगा कि आखिरकार भाजपा और बसपा मिली है।

यूपी राज्यसभा सीट को लेकर सियासत तेज
दरअसल, यूपी के राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा 9 सीटें जीत सकती थी, लेकिन सिर्फ 8 प्रत्याशी ही खड़े किए। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने बसपा के लिए एक सीट छोड़ दी है। लेकिन सपा ने एक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करके इनका पासा पलटने का प्रयास किया। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज का पर्चा खारिज हो गया। इससे बसपा के प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

‘कुछ भी गठबंधन कर सकती है भाजपा’
निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन पर अखिलेश ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी कुछ भी गठबंधन कर सकती है। सवाल यह भी है कि जो भी लोग भाजपा के साथ अंदर से मिले हैं, उनका पर्दाफाश हो गया। सपा ने इसीलिए निर्दलीय प्रत्याशी को सपोर्ट किया था।’


Share

Related posts

महाराष्ट्र चुनाव: EC ने 1440 VVPAT पर्चियों का EVM से किया मिलान, बताया क्या रहा नतीजा

Prem Chand

अवमानना केस: SC ने सुरक्षित रखा फैसला, प्रशांत भूषण को 24 तक माफी मांगने का वक्त

samacharprahari

सात चरणों का चुनाव बीजेपी सरकार की विदाई की ‘क्रोनोलॉजी’ है: अखिलेश यादव

Prem Chand

कोविड19 से मुकाबला, स्वदेशी टीके भी होड़ में शामिल

samacharprahari

होली बहुरंगी त्योहार है, लेकिन कुछ लोगों को केवल एक रंग पसंद: अखिलेश यादव

Prem Chand

महाकुंभ में फिर आग लगी, कई पंडाल जले: दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं, भीड़ को हटाया गया

Prem Chand