ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पीएम के बांग्लादेश दौरे के बाद हिंदू मंदिरों पर हमला, भड़की हिंसा

Share

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा खत्म होने के बाद बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले और देश भर में हिंसा की खबरें सामने आई हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, एक कट्टरपंथी इस्लामी समूह के सैकड़ों सदस्यों ने रविवार को पूर्वी बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और एक ट्रेन पर हमला किया। पीएम मोदी की यात्रा के खिलाफ इस्लामी समूहों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के साथ झड़प में कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इस्लामिक गुटों का पीएम मोदी पर मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव का आरोप है और उनकी यात्रा के दौरान हिंसा बढ़ गई थी। शुक्रवार को भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और रबर की बुलेट का इस्तेमाल किया, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए थे। शनिवार को भी हजारों की संख्या में लोगों ने चटगांव और ढाका की सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।


Share

Related posts

आतंकी ने कबूला; पाक कर्नल ने भारतीय पोस्ट पर हमले के लिए दिए थे 30 हजार

Vinay

पुलिस को ‘खुली छूट’ खराब कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार : अखिलेश यादव

samacharprahari

फेस मास्क में नकल का हाईटेक तरीका

samacharprahari

एचएससी एक्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी

samacharprahari

कलाइयों के जादूगर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप

samacharprahari

देशमुख का बेटा धन शोधन मामले में सक्रिय भागीदार : ईडी

samacharprahari