ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

निजी अस्पताल में टीके की अधिकतम कीमत 250 रुपए

Share

मुंबई। देश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि निजी अस्पतालों में कोविड के एक टीके की कीमत 250 रुपये होगी। कोविड-19 टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जाएगा, जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना होगा।
बताया जा रहा है कि प्रति खुराक टीके के लिए अधिकतम शुल्क 250 रुपये लिया जाएगा, जिसमें 150 रुपये टीके की कीमत और 100 रुपये सेवा शुल्क है। यह व्यवस्था अगले आदेशों तक लागू रहेगी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि जल्द ही ऑन-साइट’ पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि योग्य लाभार्थी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकेंगे। टीके के लाभार्थी को-विन 2.0 पोर्टल डाउनलोड कर और आरोग्य सेतु आदि मोबाइल ऐप के जरिए पहले भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


Share

Related posts

Loksabha Election: सरकारी वसूली, मंहगाई, खराब सड़कें और मुंबई की जर्जर हालत पर कांग्रेस का पोस्टर वॉर

Prem Chand

नक्सल हमले में 5 जवान शहीद, 10 नक्सली ढेर

samacharprahari

कोविड-19 ने महिलाओं को बेरोजगार किया

samacharprahari

समृद्धि महामार्ग के साथ यूटिलिटी कॉरिडोर की सौगात

samacharprahari

भारत में कोविड से मरने वाले लाखों लोगों की गिनती नहीं हुई : रिपोर्ट

Prem Chand

सेना के अनुचित नकारात्मक चित्रण पर वायुसेना नाराज

samacharprahari