ताज़ा खबर
Otherराज्य

जौनपुर में बहादुर लड़की ने की शोहदे की पिटाई

Share

जौनपुर। छेड़खानी से परेशान जौनपुर की एक बेटी ने खुद ही शोहदे को सबक सिखा दिया।बहादुर लड़की ने सरेआम बीच सड़क पर ही मनचले युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। यह दृश्य देखकर वहां पर मौजूद अन्य युवक भी बदमाश को जमकर पीटा। यह घटना नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के सामने हुई। चंद कदम की दूरी पर रोडवेज है जहां पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

बता दें कि जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना में एक लड़की की शिकायत पर मनचले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीडी कॉलेज चौकी के सामने एक ब्यूटी पार्लर है। यहां काम  करने वाली लड़की को के एक युवक रोज छेड़ता था। ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने बताया कि युवक ने उन्हें भी धमकी दी थी कि उस लड़की को नौकरी से निकाल दूं। इसके बाद घटनाक्रम की जानकारी लड़की के परिजनों को दी गई। लड़की के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचकर बदमाश युवक को धर दबोचा। पहले लड़की ने उसकी पिटाई की। उसके बाद परिवार वाले व अन्य लोगों ने मनचले युवक को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।


Share

Related posts

मुंबई में 22 करोड़ रुपये के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का पर्दाफाश

samacharprahari

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Prem Chand

बिजली गिरने से बिहार में 83, यूपी में 24 लोगों की मौत

samacharprahari

जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकारा – अखिलेश

Prem Chand

मुंबई में तीसरे फेज़ में बीएमसी 100 केंद्रों पर कराएगी मुफ्त वैक्सीनेशन

Prem Chand

ईडी ने संजय राउत की पत्नी व करीबी की प्राॅपर्टी की जब्त

Prem Chand