ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरभारतराज्य

गोंडा एसिड अटैक: आरोपी की मां बोली- घर से उठाकर पुलिस ने मारी गोली

Share

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में दलित बहनों पर किए गए एसिड अटैक में नया मोड़ आया है। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार रात को दावा किया था कि उसने आरोपी आशीष को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी आशीष की मां ने एनकाउंटर पर ही सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घर से उठाने के बाद आशीष के पैर पर गोली मारी गई थी।

उल्लेखनीय है कि यूपी के गोंडा में तीन दलित बहनों पर मंगलवार को एसिड फेंकने की खौफनाक वारदात सामने आई थी। तीनों नाबालिग बहनें देर रात अपने घर में सो रही थीं, उसी समय उन पर एसिड फेंका गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलते ही आईपीसी की धारा 326-ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी।

पुलिस का कहना है कि आशीष के बाइक पर करनैलगंज हुजूरपुर रोड की तरफ जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया गया, जबकि आशीष की मां ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि पुलिस ने आशीष को उसकी बहन के घर से उठाया था और घर से निकालने के बाद उसके पैर में गोली मार दी थी। गरीब होने के कारण हमें फंसाया जा रहा है। उसने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई झूठी है।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि तीन लड़कियों पर केमिकल से अटैक किया गया था। केमिकल की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।


Share

Related posts

दो सप्ताह में राणे का अवैध निर्माण तोड़े मनपाः कोर्ट

samacharprahari

ईरान-इजराइल जंग की आग में झुलसा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1353 अंक टूटा, रुपया और कच्चे तेल ने बढ़ाई धड़कनें

samacharprahari

एक महीने में निवेशकों के 34.27 लाख करोड़ रुपये साफ

samacharprahari

नक्सलियों की आपसी लड़ाई में मारे गए छह नक्सली

Prem Chand

वक्फ संशोधन एक्ट मामले पर सुनवाई टली, SG मेहता बोले- बनी रहेगी यथास्थिति

samacharprahari

सेना प्रमुख ने लद्दाख का दौरा कर हालात का जायजा लिया

samacharprahari