Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

कोर्ट के आदेश के खिलाफ एफआरएल ने की अपील

Share

मुंबईः फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एकल न्यायाधीश के उस आदेश के खिलाफ अपील की, जिसमें कंपनी को रिलायंस रिटेल के साथ अपने 24,713 करोड़ रुपये के सौदे के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया था। इस सौदे को लेकर अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने आपत्ति जताई है।

इस मामले से जुड़े एक वकील ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष एफआरएल की अपील दाखिल की गई है। इस अपील पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इससे पहले न्यायमूर्ति जे.आर. मिधा ने मंगलवार को कहा था कि अमेजन के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल अंतरिम आदेश पारित करने की जरूरत है। उन्होंने अपने आदेश में कहा, ‘प्रतिवादियों (एफआरएल) को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षित आदेश की घोषणा तक, यथास्थिति को बनाये रखें।’

बता दें कि अमेजन ने इस सौदे पर सिंगापुर के आपातकालीन पंचाट मंच के अंतरिम आदेश को लागू कराने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पंचाट ने फ्यूचर रिटेल को रिलायंस रिटेल के साथ उसके 24,713 करोड़ रुपये के सौदे पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश दिया था।


Share

Related posts

नई रेंटल हाउसिंग स्कीम को जल्द मिल सकती है हरी झंडी

samacharprahari

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश!

Amit Kumar

रेप के आरोप में बीजेपी विधायक पर केस

Prem Chand

Leave a Comment