Samachar Prahari
Other

दिल्ली पुलिस के एसीपी ने खुद को मारी गोली

Share

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकार अनिल सिसोदिया ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। तीन दिन पहले ही अनिल सिसोदिया की पत्नी का निधन हो गया था। माना जा रहा है कि तनाव और अवसाद की वजह से दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने यह घातक कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि 55 वर्षीय दिल्ली पुलिस अधिकारी अनिल सिसौदिया की दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई है। मृतक अनिल सिसौदिया दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन संभवतः यह आत्महत्या का मामला है।


Share

Related posts

झेलम नदी में एक नाव पलटने से 6 बच्चों की मौत 10 लोग लापता

samacharprahari

नशे की खेती करने वाले चार गिरफ्तार

Prem Chand

“सरकार हमारी है, पुलिस जेब में है”: हरिदास पट्टी में तिवारी परिवार की दबंगई, जबरन किया रास्ता बंद

samacharprahari

Leave a Comment