ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसराज्य

जॉर्जिया चुनाव में हस्तक्षेप मामले में बुरे फंसे ट्रंप

Share

– पूर्व राष्ट्रपति और जमानतदार समेत 17 लोग ठहराए गए दोषी

 

डिजिटल न्यूजडेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप लगातार नई मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से पहले ट्रंप कई मुकदमे झेल रहे हैं। अब अमेरिकी अदालत ने ट्रंप और उनके जमानतदार समेत 17 अन्य लोगों को जॉर्जिया चुनाव में हस्तक्षेप करने के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और 17 अन्य लोगों के साथ एक जमानतदार को शुक्रवार को खराब आचरण के आरोपों का दोषी ठहराया। इससे ट्रंप की टेंशन बढ़ गई है।

अमेरिका में अभियोजन पक्ष की ओर से किसी जमानतदार पर मुकदमा चलाए जाने का यह पहला मामला है। अदालत ने स्कॉट ग्राहम हॉल (59) को पांच साल की परिवीक्षा अवधि में रहने का निर्देश दिया है। हालांकि कार्यवाही के दौरान उन्हें सबूत पेश करने की इजाजत दी।

अदालत ने उन्हें जॉर्जिया के लोगों से माफी मांगने के लिए एक पत्र लिखने का भी आदेश दिया और चुनावी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर रोक लगा दी। उन्हें चुनावी कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जानबूझकर हस्तक्षेप करने की साजिश के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया।

ट्रंप की बढ़ी मुश्किल
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से पहले लगातार एक के बाद एक मामलों में दोषी ठहराए जाने से ट्रंप की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। अभियोजकों ने हॉल पर कॉफी काउंटी में चुनाव नियमों के उल्लंघन और शुरू में धोखाधड़ी के साथ-साथ साजिश रचने के छह आरोप लगाए थे। शुक्रवार को अदालत में मौजूद हॉल के वकील जेफ वीनर ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हॉल को 98 पन्नों के मुकदमे में ट्रंप के सलाहकार डेविड बोसी का पुराना सहयोगी बताया गया है।

 


Share

Related posts

आरबीआई के फैसले से होम लोन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: हीरानंदानी

samacharprahari

शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी इमारत में संदेह की आग, NEET-CUET विवाद के बीच विपक्ष का हमला तेज

samacharprahari

रियल एस्टेट कंपनी पर छापा, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

samacharprahari

ठाकरे बंधुओं की नजदीकी पर सस्पेंस बरकरार

Prem Chand

बाइकबोट पोंजी घोटाला: ED ने 394 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari

आयात बढ़ने से व्यापार घाटा दोगुना से अधिक हुआ

samacharprahari