ताज़ा खबर
Other

गलत इंजेक्‍शन ने ली किशोरी की जान

Share

मैनपुरी, 28 सितंबर : मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में डॉक्टर ने एक किशोरी को गलत इंजेक्शन लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि इससे किशोरी की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। लेकिन डॉक्‍टरों ने किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। इतना ही नहीं मामले को छिपाते हुए कहा कि उसकी ज्‍यादा तबीयत खराब हो गई है इसलिए किसी दूसरे अस्‍पताल में ले जाएं। इसके बाद डॉक्‍टर और स्‍टाफ ने किशोरी के शव को अस्‍पताल से बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर सीएमओ ने अस्‍पताल का लाइसेंस निरस्‍त करके हुए उसे सील कर दिया है। डॉक्‍टर और संचालकों को तीन दिन के भीतर जरूरी दस्‍तावेजों समेत हाजिर होने को कहा है।


Share

Related posts

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार

Prem Chand

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देश की जरूरत, गंभीरता से सोचा जाना चाहिए : प्रधानमंत्री

samacharprahari

31 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव कराने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

samacharprahari

“नशे में टली सरकार: बोतल में बंद भारत की अर्थव्यवस्था!”

samacharprahari

बीएमसी लॉटरी को ठंडा रेस्पॉन्स, 426 घरों के लिए सिर्फ 1,943 आवेदन

samacharprahari

भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में गडकरी और चौहान को जगह नहीं

samacharprahari