ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आधारकार्ड की पोस्टर महिला ने मनाई काली दिवाली

Share

– टेंबली में गरीबों के घर में नहीं था दिया जलाने का तेल

– राज्य के कई गांवों में अब तक नहीं पहुंची दीपावली किट

मुंबई। देश 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है और देश की 80 पर्सेंट आबादी को सरकार मुफ्त राशन बांट रही है। इधर,देश में पहला आधार कार्डधारक बनने वाली महाराष्ट्र की एक महिला के घर दीपावली पर्व पर दीपक जलाने के लिए तेल ही नहीं था। नंदूरबार जिले के टेंबली गांव की निवासी रंजना सोनावने ने इस साल काली दीपावली मनाई है।

बताया जा रहा है कि दीपावली के दीये जलाने के लिए उनके घर में न तो तेल था, न ही मिठाई खरीदने के लिए पैसे। राज्य सरकार की ओर से भेजी गई दीपावली की मुफ्त किट तो गांव तक पहुंची ही नहीं। इससे रंजना सोनावने सहित पूरे टेंबली गांव के लोग दीपावली मनाने से वंचित रहे।

शिवसेना से बगावत के बाद भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बननेवाले एकनाथ शिंदे ने गरीबों की दीपावली को खुशनुमा बनाने के लिए राज्य में मुफ्त दीपावली किट बांटने की घोषणा की थी। लेकिन, प्रशासकीय लापरवाही की वजह से राज्य सरकार की ओर से भेजी गई मुफ्त दीपावली किट भी कई गांवों तक नहीं पहुंच सकी है।

इस संदर्भ में बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के प्रवक्ता और मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि कार्तिक एकादशी तक दीपावली रहती है। इसलिए सरकार की दीपावली किट गरीब परिवारों तक कार्तिक एकादशी तक पहुंच जाएगी। लेकिन शुक्रवार को कार्तिक एकादशी के दिन भी यह दीपावली किट गरीबों के घरों तक नहीं पहुंच सकी।


Share

Related posts

कानपुर में हिंसाः नमाज के बाद पथराव और फायरिंग

samacharprahari

पुणे-अहमदनगर एक्सप्रेसवे पर पलटा टैंकर, इमरजेंसी में रोका गया ट्रैफिक

samacharprahari

जम्मू कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को वापस बुलाएगी सरकार

samacharprahari

पति से कहासुनी के बाद महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, चारों की मौत

Prem Chand

सतर्क लोको पायलट ने बचाई बुजुर्ग की जान

samacharprahari

मनी लॉड्रिंग मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Prem Chand