ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

यूपी में चोरी का बच्‍चा खरीदने वाली पार्षद को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

Share

सोमवार को पति सहित हुई थी अरेस्‍ट

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद नगर निगम की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है। उन पर चोरी का बच्‍चा खरीदने का आरोप है। इस घटना के बाद से विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो गए थे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मसले पर ट्वीट किया था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष के शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम पार्षद विनीता अग्रवाल को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को मथुरा जीआरपी पुलिस सोमवार को मथुरा जंक्शन से चोरी हुए बच्चे को खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी। इसके बाद, भाजपा संगठन के नेताओं ने पार्टी को आलोचनाओं से बचाने के लिए कारवाई करते हुए नगर निगम पाषर्द को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया।


Share

Related posts

यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 2 लोगों की मौत

samacharprahari

‘तुम्हारी किडनी बेचकर वसूल करेंगे 1.50 करोड़ की उधारी…’, ब्याजखोरों ने दी कारोबारी को धमकी

samacharprahari

मामा ने 7 साल की भांजी से रेप कर उतारा मौत के घाट

Prem Chand

शिवसेना सांसदों की बैठक में सात सांसद अनुपस्थित

Prem Chand

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

samacharprahari

ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बना रहा है सेंट्रल रेलवे

samacharprahari