ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनजोक्सटेकताज़ा खबरभारतराज्य

इस बार मुंबई के मेयर हमारे होंगे!

Share

इस बार मुंबई के मेयर हमारे होंगे!

मुंबई के नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने किया दावा

मुंबई। नवनिर्वाचित मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने दावा करते हुए कहा कि इस बार मुंबई का मेयर “हमारा” होगा। उन्होंने कहा कि मुंबईकरों को जिस बदलाव की उम्मीद थी, वह मुंबई में इस बार दिखाई देगा।
भाजपा ने मुंबई अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बदलाव किया है। दो बार अध्यक्ष रह चुके विधायक आशीष शेलार के गले में पार्टी आलाकमान ने इस बार भी मुंबई अध्यक्ष का हार डाल दिया है। मुंबई अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेता शेलार ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुंबई महा नगर पालिका चुनाव जल्द ही होने जा रहे हैं। इस बार भारी बदलाव दिखाई देगा।
शेलार ने कहा कि पिछले दो दशकों से जिस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ हम लोग लड़े हैं, उस व्यवस्था को खत्म करने के अपने प्रयास भ आगे भी जारी रखेंगे। मुंबई में भाजपा के पास सांसदों, विधायकों, नगरसेवकों, पदाधिकारियों की एक बड़ी टीम है।


Share

Related posts

फयूचर, अमेजन के बीच ‘लेटर वॉर’, पहुंचे सेबी के ‘दरबार’

samacharprahari

अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी:कांग्रेस

samacharprahari

अहमदाबाद में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, योग शिक्षक सहित सात गिरफ्तार

samacharprahari

यूपी में दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

Prem Chand

मकान मालिक को ठगने, किराया नहीं देने पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

Prem Chand

UPI के दौर में भी कैश किंग! ₹40 लाख करोड़ पर पहुंचा नकद चलन

samacharprahari