ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

दिल पर पत्थर रख शिंदे को बनाया गया मुख्यमंत्रीः पाटिल

Share

महाराष्ट्र सीएम पर चंद्रकांत पाटिल के दावे के बाद हलचल
मुंबई। महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के दावे के बाद राजनीतिक मंच पर सियासत तेज हो गई है। हाल ही में महाराष्ट्र में महविकास आघाड़ी सरकार को गिराने के बाद भाजपा और शिवसेना के बागी विधायकों ने नई सरकार बनाई थी।
शिवसेना में बगावत के बाद नाटकीय ढंग से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पद से इस्तीफा दे दिया था। ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा ने अचानक मुख्यमंत्री पद के लिए बागी विधायक एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा के इस फैसले ने सबको चौंका दिया था।

अब महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी शिंदे को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिंदे को दिल पर पत्थर रखकर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके इस बयान को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है।

केंद्र के इस फैसले से कार्यकर्ता हताश
पनवेल में भाजपा प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक 23 जुलाई को पनवेल में हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि पिछले ढाई साल की तस्वीर देखने के बाद महाराष्ट्र में सरकार बदलने की जरूरत थी, लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को कमान दे दी। इस फैसले से हम सभी दुखी हैं।

डिप्टी सीएम बनाने का फैसला चौंकानेवाला
पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में वसंतराव नाइक के बाद देवेंद्र फडणवीस ही लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे। पांच साल मुख्यमंत्री रहने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि केंद्रीय नेतृत्व फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लेगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र के फैसले को फडणवीस ने दिल पर पत्थर रखकर स्वीकार किया।


Share

Related posts

अनमैरिड कपल्स के लिए ओयो के होटलों के दरवाजे बंद

samacharprahari

समृद्धि महामार्ग के साथ यूटिलिटी कॉरिडोर की सौगात

samacharprahari

बैड बैंक से पकड़ेंगे इकॉनमी का बिगड़ैल बैल!

Amit Kumar

बीएमसी में 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश, पुराने प्रोजेक्ट पर ही फोकस

Prem Chand

ईपीएफओ ने 21,885 लोगों को पीपीओ किए जारी

Prem Chand

देश की जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ने जा रही है: अखिलेश यादव

Prem Chand