ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

बैंक की एक गलती और करोड़पति बन गए अकाउंट होल्डर

Share

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक की एक तकनीकी गड़बड़ी अब महंगी पड़ रही है। बैंक की इस गलती के कारण कई खाताधारकों के अकाउंट में अचानक करोड़ों रुपये जमा हो गए। अब बैंक को इस रकम की वसूली के लिए नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने गलती से 4468 ग्राहकों के बैंक अकाउंट में 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसमें से 35-40 करोड़ रुपये अब तक रिकवर नहीं हो पाए हैं।

खाताधारकों की शिकायत है कि बैंक पैसे वापस लौटाने के लिए उन्हें डरा धमका रहा है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि बैंक इन पैसों की वसूली के लिए कानूनी रास्ता अपना सकता है।

एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा कि 28-29 मई की दरमियानी रात को सिस्टम पैच अपग्रेड किया जा रहा था। उसी दौरान कुछ खाताधारकों के अकाउंट्स में गड़बड़ी दिखी। इससे पहले भी मई में बैंक ने करीब 100 बैंक अकाउंट्स फ्रीज कर दिए थे।

तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ ग्राहकों के खाते में करीब 13 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए थे। यह वाकया चेन्नई के त्यागराज नगर की उस्मान रोड ब्रांच में हुआ था। सिस्टम अपग्रेड के दौरान यह गड़बड़ी हुई थी।


Share

Related posts

गलवान में निहत्थे नहीं थे हमारे सैनिकः जयशंकर

samacharprahari

नीतीश ने आरजेडी के साथ गठबंधन को ‘गलती’ बताया

Prem Chand

ये जो खबरें हैं ना…. 9

samacharprahari

हिमाचल के नालागढ़ थाना IED ब्लास्ट में NIA का बड़ा एक्शन

samacharprahari

हैदराबाद के नवाब की जमीन खरीदने वाले बिल्डर की मौत

Amit Kumar

ईडी ने चंदा कोचर के पति को गिरफ्तार किया

samacharprahari