ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

जम्मू-श्रीनगर हाइवे 150 फुट बहा

Share

नेशनल हाईवे पर 30 जगहों पर मलबा भर गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आई और कई जगह सड़कें धंस गईं। भारी बरसात के कारण डोडा, किश्तवाड़ और रामबन समेत कई जिलों में स्कूलों को बंद कर देना पड़ा। घाटी के निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रामबन और उधमपुर में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे को लगातार दूसरे दिन बंद रखना पड़ा।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। उधमपुर में इस हाइवे पर 30 से ज्यादा जगहों पर भूस्खलन हुआ। कुछ जगह पर 150 फुट हाईवे का हिस्सा बह गया, तो निर्माणाधीन पुल की शटरिंग भी पानी में बह गई। जम्मू रीजन के पुंछ और राजौरी जिलों को कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड को भी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया।


Share

Related posts

बदायूं में महिला सिविल जज ने लगाई फांसी

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट से बोली सरकार- सांसदों, विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामले तेजी से निपटाए जाएं

samacharprahari

एमेज़ॉन के ‘आई हैव स्पेस’ से जुड़े 3000 पार्टनर

samacharprahari

‘नोट छापने की मशीन’ नहीं होने चाहिए अस्पतालः सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

ये जो खबरें हैं ना…. 9

samacharprahari

अदालत ने सचिन वाजे की याचिका खारिज की

Prem Chand