ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेस

मस्क ने दी ट्विटर अधिग्रहण सौदे को छोड़ने की चेतावनी

Share

फर्जी अकाउंट की डिटेल न मिलने पर छोड़ सकते हैं सौदा

डेट्रॉयट। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने ट्विटर पर फर्जी खातों की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे को छोड़ने की धमकी दी है। टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के वकीलों ने सोमवार को ट्विटर को भेजे एक पत्र में यह चेतावनी दी है। मस्क का मानना ​​​​है कि कंपनी अप्रैल विलय समझौते के तहत उनके सूचना अधिकारों का उल्लघंन कर रही है।
पत्र में कहा गया कि मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने की पेशकश करने के लगभग एक महीने बाद से लगातार कंपनी से फर्जी अकाउंट से संबंधित जानकारी मांग रहे हैं।

मस्क ने कहा कि वह आकलन करना चाहते हैं कि 22.9 करोड़ खातों में से कितने फर्जी है, लेकिन ट्विटर ने केवल फर्जी खातों की जांच मापदंडों या तरीकों के बारे में विवरण प्रदान करने की पेशकश की है। मस्क के डेटा संबंधी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है।


Share

Related posts

भाजपा के सारे आरोप खोखले, 10 साल का ‘भ्रष्टाचार विरोधी’ ढोंग बेनकाब

samacharprahari

भड़काऊ भाषणों पर ‘सिलेक्टिव न्याय’: कब रुकेगा दोहरापन?

samacharprahari

भगोड़े नीरव मोदी को तगड़ा झटका

samacharprahari

रसिया दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

Vinay

डिग्रीधारी युवाओं पर भारी ‘महंगाई का चाबुक’, 12 साल में फ्रेशर्स की वास्तविक कमाई घटी

samacharprahari

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटा

Prem Chand