ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

जुलाई-अगस्त में भी बिजली संकट से राहत की उम्मीद नहीं : रिपोर्ट

Share

मुंबई। भारत में अगले दो महीने के दौरान बिजली संकट पैदा हो सकता है। थर्मल पावर प्लांट (ताप बिजली संयंत्रों) में मानसून से पहले कोयला भंडार की कमी की संभावना जताई गई है। बता दें कि भारत में वर्ष 2021-22 के दौरान कोयले का 77.72 करोड़ टन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। एक साल पहले यह आंकड़ा 71.60 करोड़ टन रहा था। पिछले साल की तुलना में 8.54 प्रतिशत अधिक उत्पादन हुआ है।

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी ऐंड क्लिन एयर (सीआरईए) की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि जुलाई-अगस्त तक देश में पर्याप्त कोयला भंडार न होने से बिजली संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि खदानों पर लगे ऊर्जा स्टेशनों के पास फिलहाल 1.35 करोड़ टन कोयला भंडार है, जबकि देशभर के पावर प्लांट के पास 2.07 करोड़ टन कोयला भंडार है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोयला आधारित बिजली संयंत्र कोयला भंडार से जूझ रहे हैं। ऐसे में ऊर्जा की मांग में मामूली बढ़ोतरी को भी यह पावर प्लांट झेलने की स्थिति में नहीं हैं। कोयला परिवहन की योजना मानसून से पहले से बनाने की जरूरत थी। लेकिन वितरण और अधिकारियों की उदासीनता के कारण पर्याप्त कोयला खनन के बावजूद थर्मल पावर प्लांट में पर्याप्त भंडार नहीं रखा गया।


Share

Related posts

फ़्री फ़ायर में पोते ने दादा के खाते से उड़ाए 13 लाख

Prem Chand

नौसेना ने 3000 करोड़ रुपये का ड्रग जब्त किया

samacharprahari

जम्मू कश्मीर में सेना का जवान लापता

samacharprahari

28886 करोड़ में डिजिटल सुनवाई को बढ़ावा

samacharprahari

SC नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता पर 5 दिसंबर को करेगा सुनवाई, जानें क्या है मामला

samacharprahari

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी ने खेल दिया दांव

Prem Chand