ताज़ा खबर
Other

IPL सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग की CBI जांच में 3 गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 14 मई 2022 । सीबीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में कथित मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. सीबीआई पूरे भारत के आईपीएल सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच कर रही है जिसका पाकिस्तान से सीधा संबंध है. कई शहरों में कई लोग जांच के घेरे में हैं और एफआईआर में “अज्ञात लोक सेवकों” का भी नाम लिया गया है.

सीबीआई ने तफ्तीश के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें संदिग्ध आरोपियों के नाम लिखे गए हैं. संदिग्ध आरोपियों में जोधपुर से सज्जन सिंह, जयपुर के प्रभु मीना, जयपुर के राम अवतार, जयपुर से अमित शर्मा सहित दो अज्ञात लोक सेवक एवं एक अन्य पाकिस्तानी संदिग्ध का नाम शामिल है. आईपीएल में सट्टेबाजी का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है जिसमें कुछ पाकिस्तानी बुकी भी शामिल हैं. जिन्होंने सट्टेबाजी करने के लिए कई फर्जी आईडी केवाईसी के जरिये बैंक अकाउंट भी खोल रखे हैं.

 


Share

Related posts

‘लड़की’ कहकर चिढ़ाने पर दुखी छात्र ने लगाई फांसी

Prem Chand

साल 2021 में भारत में आए 87 अरब डॉलर के मनीऑर्डर

samacharprahari

डेमोक्रेटिक पार्टी के आधिकारिक रूप से प्रत्याशी बने जो बाइडेन

samacharprahari

धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का “घंटानाद आंदोलन”

samacharprahari

राहुल के फोन कॉल के बाद आरजेडी की आपात बैठक

samacharprahari

बिहार के पश्चिम चंपारण में 4 नक्सली ढेर, एक इंस्पेक्टर हुआ घायल

Prem Chand