ताज़ा खबर
Other

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव

Share

नई दिल्ली, 7 मई 2022 । पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर्स के लिए बड़ा अपडेट है. बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दर में संशोधन किया है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 1 जून, 2022 से प्रभावी होंगी. इस बदलाव के बाद बैंक सेविंग अकाउंट में 50 लाख रुपये तक की जमा रकम पर 2.75 फीसदी ब्याज देगा, जो पहले 2.90 फीसदी था.

यूनियन बैंक अब 100 करोड़ रुपये से अधिक से 500 करोड़ रुपये तक के सेविंग अकाउंट पर अब 3.10 फीसदी ब्याज देगा. पहले इस पर ब्याज दर 2.9 फीसदी थी. 500 करोड़ रुपये से अधिक 1000 करोड़ रुपये तक की बचत बैंक जमा पर बैंक पहले के 2.9 फीसदी के बदले अब 3.4 फीसदी ब्याज देगा. वहीं, 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत जमा राशि अब 3.55 फीसदी ब्याज दर होगी, जो पहले 2.9 फीसदी थी.


Share

Related posts

‘आरक्षण 50% से अधिक नहीं हो सकता, हमारे आदेश को गलत समझा गया’: सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को भेजा समन

Prem Chand

जून में होगा शुरू बैड बैंक का काम

Prem Chand

जनवरी में BJP को मिल सकता है नया अध्यक्ष

Prem Chand

वीवो मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ाई गई

Prem Chand

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Prem Chand