ताज़ा खबर
Other

रावण को भी अपने साथ ले जाती शिवसेना… राणे ने उद्धव पर साधा निशाना

Share

मुंबई, 23 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र में हनुमान चालिसा का विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन को लेकर राणे ने कहा कि शिवसेना के नेता किसी के भी साथ जा सकते हैं। अगर रावण आता है और उन्हें 5 साल के लिए सीएम पद की पेशकश करता है तो वे भी उनके साथ जाएंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने नवनीत राण को सुरक्षा देने को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा।

राणे ने कहा ‘शिवसेना के नेता किसी के भी साथ जा सकते हैं। अगर रावण आता है और उन्हें 5 साल के लिए सीएम पद की पेशकश करता है तो वे भी उनके साथ जाएंगे। जहां सत्ता और पैसा होगा शिवसेना वहां जाएगी।’ वहीं, महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को केंद्र की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने के सवाल पर राणे ने कहा कि हम देंगे सुरक्षा। राणे ने कहा कि हमारी सुरक्षा से अच्छी सुरक्षा हो ही नहीं सकती… नवनीत राणा लोकप्रतिनिधी हैं। उन्हें सिर्फ मदद के लिए मुझे कहना है।


Share

Related posts

मुंबई में मॉनसून की मार: बारिश ने ठप की मायानगरी, प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी

samacharprahari

नारायण व नीतेश राणे को दिशा सालियन मामले में नोटिस 

Prem Chand

हैदराबाद के नवाब की जमीन खरीदने वाले बिल्डर की मौत

Amit Kumar

भगोड़े नीरव मोदी को तगड़ा झटका

samacharprahari

IND W vs AUS W Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की बड़ी जीत

samacharprahari

उठ, आंखें खोल, देख, प्राची दिशा का ललाट सिंदूर रंजित हो उठा…

samacharprahari