ताज़ा खबर
Other

जम्मू में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Share

जम्मू, 22 अप्रैल 2022 । जम्मू के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के सेना के शिविर के समीप आतंकवादियों के सीआईएसएफ की एक बस को निशाना बनाए जाने के बाद अर्द्धसैनिक बल का एक जवान शहीद हो गया। इस दौरान दो आतंकवादी भी मार गिराए गए। बताया जा रहा है कि दोनों पाकिस्तानी है और इनका कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद गुट से संबंध है। हमले के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में नौ जवान घायल भी हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के अलावा एहतियाती कदम के तौर पर इलाके में तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि 15 कर्मियों को सुबह की ड्यूटी के लिए लेकर जा रही बस पर चड्ढा कैम्प इलाके के समीप सुबह चार बजकर 25 मिनट पर हमला कर दिया गया। अर्द्धसैन्य बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बस पर गोलियां चलायी और ग्रेनेड फेंका, जिसमें सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) एस पी पाटिल की मौत हो गयी और बस में बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने भी उचित जवाब दिया।


Share

Related posts

एनआईए ने रियाज काजी को किया गिरफ्तार

samacharprahari

सबरीमाला सोना चोरी मामला: SIT की कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी के आवास और बेल्लारी की ज्वैलरी शॉप पर छापेमारी

samacharprahari

महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

samacharprahari

राणा कपूर के बैंक खातों पर लगी रोक हटेगी

Vinay

कोरोना वैक्सीन के लिए मित्तल परिवार ने दिया 3300 करोड़ का दान

Prem Chand

अदालत की ‘उस टिप्पणी’ से नेताओं को मिलेगी राहत!

Vinay