ताज़ा खबर
Other

यूपी में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, पब्लिक प्लेस पर फेस मास्‍क लगाना जरूरी

Share

लखनऊ, 18 अप्रैल 2022 । उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. यूपी सरकार ने देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अलावा हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल पर फोकस करने के लिए कहा है, ताकि कोरोना की चौथी लहर की संभावना को रोका जा सके. बता दें कि इस वक्‍त कोरोना का नया वेरिएंट (Omicron XE Variant) देशभर में पैर पसार रहा है.

बहरहाल, यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक, दिल्‍ली-एनसीआर से जुड़े यूपी के सभी जिलों के साथ राजधानी लखनऊ में फेस मास्‍क लगाना जरूरी किया गया है. देश की राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना के केस बढ़ने का असर गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में दिखने लगा है. जबकि यूपी सरकार ने कोविड-19 के मामलों में खासी गिरावट होने के मद्देनजर इस महीने के शुरू में मास्क लगाने से छूट दे दी थी.


Share

Related posts

मनी लांड्रिंग मामले में आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज

Vinay

मीडिया और भाजपा को अब नजर आने लगे सरकार के दागी

samacharprahari

साइबर सुरक्षा कारोबार के लिए टेक महिंद्रा, हिंदुजा समूह के बीच वैश्विक करार

samacharprahari

बारामती विमान हादसा: चार्टर्ड प्लेन क्रैश, सभी यात्रियों की मौत की आशंका; अजित पवार के सवार होने की सूचना

samacharprahari

कपड़े का नाप लेने आई महिला टेलर के साथ गैंगरेप

Prem Chand

कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में सत्ता पक्ष

samacharprahari