ताज़ा खबर
Other

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दूसरी बार रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज

Share

मुंबई, 23 मार्च 2022 । मुंबई पुलिस ने बुधवार को कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में आईपीएस अधिकारी और राज्य की पूर्व खुफिया प्रमुख रश्मि शुक्ला का दो घंटे से अधिक समय तक बयान दर्ज किया। वह इससे पहले 16 मार्च को यहां कोलाबा पुलिस के सामने भी पेश हुई थीं। बुधवार को शुक्ला अपने वकील के साथ करीब 11 बजे दक्षिण मुंबई के कोलाबा थाने पहुंचीं और दोपहर करीब एक बजे वहां से निकलीं। कोलाबा पुलिस ने शुक्ला के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव जैन की शिकायत पर भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जैन ने शुक्ला पर शिवसेना सांसद संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खड़से के फोन नंबर निगरानी में डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पहले कहा था कि कथित अवैध फोन टैपिंग तब हुई, जब शुक्ला राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं। बंबई उच्च न्यायालय ने हाल ही में मुंबई पुलिस को शुक्ला के खिलाफ एक अप्रैल तक कोई भी कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया था। अदालत ने शुक्ला को 16 और 23 मार्च को सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच पुलिस के सामने पेश होने को भी कहा था।


Share

Related posts

श्रीलंका के बंदरगाह पर पहुंचेगा चीनी लड़ाकू पोत, पाकिस्तानी पोत भी पहुंचा

samacharprahari

अमित ठाकरे पर दोहरी जिम्मेदारी से राज ठाकरे खुश 

Prem Chand

करोड़ों की हेराफेरी मामले में ईडी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

samacharprahari

फॉर्म फीस का ‘बिजनेस’: बेरोजगारों की जेब से सरकारी खजाना मालामाल

samacharprahari

राज्यपाल को विमान से उतरना पड़ा, सरकार ने नहीं दी यात्रा की अनुमति

samacharprahari

Pakistan Blast Update: शिया मस्जिद में धमाके से दहला इस्लामाबाद, 69 लोगों की मौत; 169 से ज्यादा घायल

samacharprahari